योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचायें : डीसी
Published by : BINAY KUMAR Updated At : 28 Jan 2026 10:03 PM
समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए.
दुमका. जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रगति में तेजी लाने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की. उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए. बैठक में जेएसएलपीएस के तहत दीदी की दुकान, दीदी का ढाबा और अन्य स्वावलंबन योजनाओं, उद्योग विभाग की पीएम विश्वकर्मा योजना (2025–26), पंचायती राज विभाग की 15वें वित्त आयोग से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. पशुपालन, गव्य विकास और कृषि विभाग के अंतर्गत पशुधन विकास, पशु बीमा, डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, रबी 2025–26 में अनुदान पर बीज वितरण और बिरसा फसल विस्तार योजना की प्रगति पर चर्चा हुई. आपूर्ति विभाग के राशन वितरण, धान अधिप्राप्ति, धोती–साड़ी योजना और यूआईडी सीडिंग, समाज कल्याण विभाग की किशोरी समृद्धि योजना, मध्याह्न भोजन, आंगनबाड़ी भवन निर्माण तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग की पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. शिक्षा विभाग में बुनियादी सुविधाओं और ऑनलाइन उपस्थिति, स्वास्थ्य विभाग में अस्पताल मरम्मत, जन्म–मृत्यु पंजीकरण और रोग नियंत्रण योजनाओं की स्थिति पर विचार हुआ. इसके अतिरिक्त कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और स्वास्थ्य सहायता योजना, राजस्व विभाग के दाखिल–खारिज व प्रमाण पत्र निर्गत, पर्यटन विकास, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा की प्रगति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी विभागों को पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ योजनाओं को लागू कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए. बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, सहायक समाहर्ता नाजिश उमर अंसारी, अपर समाहर्ता राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार सहित जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










