Dumka: एलपीजी टैंकर में विस्फोट के बाद लगी आग, बसें-पेड़ जलकर खाक, बिजली ठप, ट्रेन रोकी गयी

Dumka News: तेज रफ्तार एलपीजी टैंकर एक पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद उसमें जोरदार धमाका हुआ. देखते ही देखते एलजीपी टैंकर आग के शोलों में तब्दील हो गया. अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. बाइक से जा रहे लोग, आग के शोलों को देख वहां से लौटने लगे.

यह दृश्य किसी और देश का नहीं है. किसी आतंकवादी हमले के बाद का भी यह सीन नहीं है. आपके सामने जो ये तस्वीर है, वो झारखंड के दुमका जिले की है. हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुमारहाट के पास की. बिहार को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाले दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार (27 अक्टूबर) को एक बड़ा हादसा हो गया.

तेज रफ्तार एलपीजी टैंकर एक पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद उसमें जोरदार धमाका हुआ. देखते ही देखते एलजीपी टैंकर आग के शोलों में तब्दील हो गया. अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. बाइक से जा रहे लोग, आग के शोलों को देख वहां से लौटने लगे. आग की लपटें करीब चार किलोमीटर दूर से ही देखी जा रही थी.

हादसे के बाद कई लोग झुलस गये. कई लोगों की हालत गंभीर है. एक शव भी बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि शव टैंकर के ड्राइवर का हो सकता है. टैंकर में विस्फोट के बाद आग की लपटें उठी, जिसकी वजह से आसपास खड़ी एक ही कंपनी की तीन बसें जलकर खाक हो गयीं. जिस वक्त हादसा हुआ, सभी बसें खाली थीं.

हादसा टैंकर के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की वजह से हुआ. घटनास्थल के आसपास जो लोग मौजूद थे, उनमें से कई झुलस गये हैं. हादसे की वजह से घटनास्थल के आसपास टैंकर में विस्फोट से पेड़ की टहनियां टूटकर उड़ गयीं. कई पेड़ भी जल गये. काफी देर तक रह-रहकर विस्फोट होता रहा. टैंकर के चदरे दूर-दूर तक विस्फोट से उड़ते रहे.

टैंकर की आग और उसमें हुए विस्फोट की वजह से आसपास के बिजली के पोल और तार टूट गये. इलाके में बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी. 33000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन को भी नुकसान पहुंचा. इसका नतीजा यह हुआ कि महारो ग्रिड से सरैयाहाट पावर सब स्टेशन की आपूर्ति ठप हो गयी.

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि थोड़ी देर के लिए जसीडीह से गोड्डा जानेवाली पैसेंजर ट्रेन को नोनीहाट स्टेशन पर रोक दिया गया. सड़क से आवागमन को भी रोक दिया गया है. अग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा, तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी की टायर से धुआं निकलता देखा गया. टैंकर की आग पर काबू करने से पहले टायर की आग बुझायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




