चुनाव.. राजद की बैठक में पहुंचे प्रत्याशी नलिन सोरेन और मंत्री बसंत सोरेन

Updated at : 13 May 2024 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव.. राजद की बैठक में पहुंचे प्रत्याशी नलिन सोरेन और मंत्री बसंत सोरेन

केबी वाटिका में चुनाव अभियान समिति के साथ बैठक कर महागठबंधन प्रत्याशी की जीत की रणनीति बनायी गयी. मंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धि बतायी.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका राष्ट्रीय जनता दल के लोकसभा चुनाव अभियान समिति की बैठक केबी वाटिका में आयोजित हुई. बैठक में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन और झारखंड सरकार के मंत्री बसंत सोरेन ने शिरकत की. प्रत्याशी नलिन सोरेन ने कहा कि राजद हमारे गठबंधन का मजबूत साथी है. सभी कार्यकर्ताओं का समुचित मान सम्मान दिया जायेगा. सभी कार्यकर्ता पूरे जोर शोर से चुनाव की तैयारी में लग जायें. मंत्री बसंत सोरेन ने झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने का आह्वान किया. बैठक में मुख्य रूप से चुनाव अभियान समिति के दुमका लोकसभा संयोजक सह प्रदेश सचिव प्रवीर कुमार वर्मा, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा, अनुमंडल अध्यक्ष जितेश कुमार दास ने संबाेधित किया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित ने की. मंच संचालन कंचन यादव ने किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष संतोष मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार राय, जिला महासचिव कंचन यादव, जिला महासचिव ललित यादव, जिला महासचिव जुलकर अंसारी, जिला महासचिव मानिक पंडित, जिला सचिव जगदीश गृही, रानीश्वर प्रखंड अध्यक्ष जयदेव गोराई, दुमका प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव, जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित, काठीकुंड अध्यक्ष शाहिद अंसारी, मसलिया अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राउत, रामगढ़ अध्यक्ष राजेश रंजन यादव, जामा अध्यक्ष प्रिय रंजन टुडू, नगर सचिव डोलान्ड, हाबू यादव, साधु यादव, अनिल पंडित, मयंक रंजन, निरंजन पंडित, संतोष कुमार, गोलका पंडित, उमेश पंडित, बंशीधर यादव, मिनोती देवी, सुशील मरांडी, निर्मल महतो, सूफान किस्कू, सोमलाल मुर्मू, राज किशोर सोरेन,राजू मरांडी, सरोजनी हांसदा, मलवेल हेम्ब्रम, जेम्स सोरेन, रॉबिन मुर्मू, संतोष मुर्मू, सुनील मुर्मू, सुमन मुर्मू, मंगल सोरेन, जीवन हेंबम, राम सोरेन, सुनील किस्कू, आफिसर हेम्ब्रम, मनोज सोरेन, दिलीप किस्कू, विनोद सोरेन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola