तकनीक आधारित खेती से आत्मनिर्भर बन सकते हैं किसान : देवेंद्र कुंवर

Updated:
विज्ञापन
तकनीक आधारित खेती से आत्मनिर्भर बन सकते हैं किसान : देवेंद्र कुंवर

तालझारी में प्रखंडस्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर कहा कि तकनीकी विधि से खेती करने से किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं.

विज्ञापन

बासुकिनाथ. तालझारी बाजार में आत्मा द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने मेला का उद्घाटन किया. कहा कि तकनीकी विधि से खेती करने से किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं. कृषि व्यवस्था को दुरुस्त करने से ही देश और राज्य की स्थिति मजबूत होगी. कहा कि प्रखंड के किसान काफी मेहनती हैं. प्रखंड के किसानों ने अपने खेतों में उत्पादित फल, फूल व सब्जी की प्रदर्शनी भी लगायी. कार्यक्रम में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ शैलेंद्र मोहन, डॉ एके साहा व कृषि विज्ञान केंद्र दुमका के डाॅ जयंत लाल ने किसानों को संबोधित करते हुए उन्हें जैविक खेती करने, रोग कीट के नियंत्रण, खरीफ मौसम में खेत की तैयारी के साथ फसल प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक बतलाया. भूमि संरक्षण पदाधिकारी शिव कुमार ने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया. योजनाओं का लाभ लेने पर विस्तार से चर्चा की. आत्मा के परियोजना निदेशक ने आत्मा द्वारा चलायी जा रही योजना एनएफएसएम, ट्रफा किसान समृद्धि, प्रत्यक्षण परिभ्रमण के बारे में बतलाया. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र चौधरी द्वारा विभाग में चल रही योजना के बारे में बताया गया. इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन कुमार राय ने नैनो यूरिया डीएपी के प्रयोग व ड्रोन के प्रयोग के बारे में बताया. मौके पर जिला परिषद सदस्य शेखर सुमन, पूर्व प्रमुख लखी नारायण दत्ता, बीएओ अक्षय कुमार साह, बीटीएम मिथिलेश कुमार, पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक माखन लाल पासवान, भोला मंडल, एटीएम रामेश्वर हांसदा, किसान प्रदीप यादव, जानकी देवी, रामशंकर राय, अशोक यादव, धनंजय मांझी, केदार मांझी, निर्मल मरीक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola