सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराये सरकार, जेटेट सफल अभ्यर्थियों ने की मांग

Updated at : 23 Feb 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराये सरकार, जेटेट सफल अभ्यर्थियों ने की मांग

सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराये सरकार, जेटेट सफल अभ्यर्थियों ने की मांग

विज्ञापन

दुमका. आउटडोर स्टेडियम दुमका में जेटेट 2013 व 2016 के लगभग 250 सफल अभ्यर्थियों ने बैठक की. 26001 सहायक आचार्य परीक्षा का परिणाम अविलंब निकालने तथा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से जेएसएससी, शिक्षा मंत्री व सीएम तक अपनी मांगों से अवगत कराने का निर्णय लिया. सर्वोच्च न्यायालय का फैसला जेटेट के पक्ष में आने के बावजूद भी जेएसएससी और सरकार द्वारा रिजल्ट प्रकाशन में विलंब होने पर पर निराशा जाहिर की गयी. सभी जेटेट सफल अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द से जल्द सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की है. इस बैठक में नवोद मसात, बीणा साह, जूली ठाकुर, मृत्युंजय कुमार, केशव कुमार, योगेंद्र प्रसाद साह, अशोक कुमार, अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola