ज्रेडा ने ऊर्जा संरक्षण पर किसानों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
ज्रेडा ने ऊर्जा संरक्षण पर किसानों को किया जागरूक

ज्रेडा ने ऊर्जा संरक्षण पर किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (ज्रेडा) द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर एक कार्यक्रम का आयोजन जरमुंडी प्रखंड के सभागार में किया गया, जिसमें किसानों को कृषि क्षेत्र में ऊर्जा और जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया. इस कार्यशाला में झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (ज्रेडा) रांची के ऊर्जा विशेषज्ञ प्रभाकर कुमार झा ने उपस्थित किसानों को योजनाओं की जानकारी दी, ताकि वे कृषि और संबंधित क्षेत्रों में इनका अधिकतम लाभ उठा सकें. किसानों को सोलर ऊर्जा से संबंधित सभी उपकरणों की तकनीकी जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदान की गई. ऊर्जा योजना के लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई. इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अक्षय कुमार ने सोलर ऊर्जा के प्रयोग के क्षेत्र में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसान समृद्धि योजना के तहत इस माह तक किसान ऑनलाइन सोलर पंप सेट के लिए आवेदन कर सकते हैं. कार्यक्रम में बीटीएम मिथिलेश कुमार, बीसीओ गणेश कुमार, और विभिन्न ग्रामों से आए सैकड़ों किसान और महिलाएं भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola