ePaper

Jharkhand Assembly By-Election 2020 : दुमका में गरजे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा पर निशाना साधते हुए कही ये बड़ी बात

Updated at : 29 Oct 2020 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Assembly By-Election 2020 : दुमका में गरजे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा पर निशाना साधते हुए कही ये बड़ी बात

Jharkhand Assembly By-Election 2020 : दुमका (आनंद जायसवाल) : झारखंड के मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सदर प्रखंड के गांदो में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई के लिए भाजपा की नीतियां जिम्मेदार हैं. आज प्याज की कीमतें 70 रूपये और आलू 40-50 रूपये के भाव बिक रहे हैं. झारखंड में रघुवर दास को सत्ता से बेदखल करने के बाद आज शोषण थमा है, लेकिन खतरे कम नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपाइयों की सियासी दुकानदारी बंद होगी.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly By-Election 2020 : दुमका (आनंद जायसवाल) : झारखंड के मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सदर प्रखंड के गांदो में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई के लिए भाजपा की नीतियां जिम्मेदार हैं. आज प्याज की कीमतें 70 रूपये और आलू 40-50 रूपये के भाव बिक रहे हैं. झारखंड में रघुवर दास को सत्ता से बेदखल करने के बाद आज शोषण थमा है, लेकिन खतरे कम नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपाइयों की सियासी दुकानदारी बंद होगी.

आज ऐसी नीतियां दिल्ली में बनायी जा रही हैं, जिससे गरीबों के लिए खतरा पैदा हो हो रहा है. किसानों के लिए, दलितों के लिए, अल्पसंख्यकों के लिए खतरा पैदा हो रहा है. खेत-खलिहान पर दिल्ली-मुंबई और गुजरात के व्यापारियों का कब्जा हो रहा है. भाजपा के लोग जब तक सत्ता में रहेंगे, ऐसा खतरा बढ़ता जायेगा. इसलिए धीरे-धीरे हमलोग इन्हें सत्ता से बेदखल कर रहे हैं.

बिहार चुनाव में भी भाजपा को जनता बेदखल करने जा रही है. यहां के उपचुनाव में भी भाजपा को जनता जगह नहीं देने जा रही है. सत्ता में अब हमलोग काबिज हो चुके हैं. यहां भाजपाइयों की राजनीतिक दुकानदारी बंद कराकर उन्हें गुजरात हमलोग छोड़ आयेंगे. हेमंत सोरेन ने अपने भाई व झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के समर्थन में इस चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस उपचुनाव को लेकर दुमका में ढेर सारे पूर्व मुख्यमंत्री एक तरफ, दूसरी तरफ वे लोग अकेले हैं.

Also Read: बाबा बैद्यनाथ के भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से झारखंड समेत दूसरे राज्यों के इतने भक्त कर सकेंगे बाबा का दर्शन

एक तरफ व्यापारी दूसरे तरफ गरीब-गुरबा का साथ है. मुख्यंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जनता इस चुनाव में गोयठा में घी नहीं, बल्कि रोटी में घी डालने का काम करेगी, ताकि घी बरबाद न हो. उन्होंने कहा कि पूर्व के पांच साल में भाजपा सरकार ने झारखंड को बांटने का काम किया था. राज्य को दो हिस्से 11-13 जिले में बांटकर आदिवासियों-मूलवासियों में भेदभाव किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया किया. किसी तरह की गलती न रहने के बाद भी नवनियुक्त शिक्षकों को खामियाजा भुगतना पड़ा. मामले में उनकी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई लड़ेगी. वहां से उन्हें न्याय दिलाने का काम किया जायेगा. हेमंत ने कहा कि उनकी सरकार एसटी, एससी और ओबीसी का आरक्षण बढ़ाने का काम कर रही है, ताकि ऐसे वर्ग को सबसे पहले अधिकार मिल सके.

Also Read: IN PICS : लद्दाख में शहीद हुए झारखंड के अभिषेक कुमार साहू को आखिरी विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में में कोई भूखा और भूमिहीन नहीं रहेगा. चुनाव के बाद राज्य के सभी भूमिहीनों को पट्टा देने का काम सरकार करेगी. 10 रुपये में धोती, साड़ी और लूंगी देने का काम फिर से शुरू होगा. एक नहीं दो-दो धोती-साड़ी दी जायेगी. हेमंत सोरेन ने कहा कि रघुवर दास की सरकार ने 11.50 लाख राशन कार्ड रद्द करने का काम किया था, पर उनकी सरकार 15.50 लाख नए राशन कार्ड देने का काम करने जा रही है.

झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का बिना नाम लिए बिना कहा कि अलग राज्य बनने के बाद 20 साल पहले जो राज्य का मुखिया बना था, उसने साजिश के तहत अलग दल बनाया था. उस दल ने समाज में फूट डालने का प्रयास किया और जब विफल रहे तो भाजपा में वापसी कर ली. उन्होंने कहा कि ऐसे नेता घर में घुसने का काम करेंगे. ये लोग पिछली बार झोला लेकर आये थे, अब बोरा लेकर आयेंगे, पर ऐसे नेताओं से सावधान रहें. जनता ने आदिवासी-मूलवासी व अल्पसंख्यकों को कुचलने का काम करने वाली सरकार का 10 माह पहले तख्तापलट कर सत्ता से बेदखल किया था और अपनी सरकार बनायी थी. इस बार के उपचुनाव में भी जनता अपनी सरकार की ताकत बढ़ाने का काम करेगी.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola