ePaper

अनुपस्थित शिक्षकों, आंगनबाड़ी सहायिका व पोषण सखी काे शो-कॉज

Updated at : 23 Apr 2025 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
अनुपस्थित शिक्षकों, आंगनबाड़ी सहायिका व पोषण सखी काे शो-कॉज

बीडीओ ने बड़ी रणबहियार में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, कार्य में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव के विरुद्ध स्पष्टीकरण

विज्ञापन

रामगढ़. बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने बुधवार को जांच टीम के साथ बड़ी रण बहियार पंचायत सचिवालय के साथ-साथ इस पंचायत में चल रही विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया. सचिवालय के निरीक्षण के बाद पंचायत में चल रहे 15वें वित्त आयोग द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भौतिक जांच की गयी. जांच के क्रम में योजनाओं से संबंधित अभिलेख संधारित नहीं मिले. जिस पर बीडीओ ने संबंधित पंचायत सचिव को 24 घंटे के अंदर सभी अभिलेखों को अद्यतन करने का निर्देश दिया. भीषण गर्मी को देखते हुए बीडीओ ने पंचायत सचिव को पंचायत में अधिष्ठापित सभी चापाकल एवं जल मीनार का भौतिक निरीक्षण कर खराब पड़े चापाकलों तथा जल मीनारों की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया. बीडीओ ने आंगनबाड़ी केन्द्र बड़ी रणबहियार का भी निरीक्षण किया. आंगनवाड़ी केंद्र तो खुला हुआ था लेकिन बच्चे अनुपस्थित थे. आंगनवाड़ी सेविका कुसुम लता किस्कु उपस्थित थी लेकिन सहायिका मेरिलिना मुर्मू एवं पोषण सखी संजू मरांडी अनुपस्थित मिली. संबंधित सेविका को कड़ी फटकार लगाते हुए बीडीओ ने केंद्र में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया. इस क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनौर खुला हुआ पाया गया. विद्यालय में कुल 03 शिक्षक पदस्थापित हैं. जिनमें से एकमात्र शिक्षक विनोद कुमार ही निरीक्षण के दौरान उपस्थित मिले. प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन पंडित तथा सहायक अध्यापक ललित नारायण मंडल अनुपस्थित मिले. नामांकित 139 छात्रों में 87 छात्र उपस्थित थे. बीडीओ ने मनरेगा द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का भी निरीक्षण किया. इस दौरान बीडीओ ने विशेष रूप से बिरसा हरित ग्राम आम बागवानी योजना के लाभार्थियों से मिलकर बातचीत की. जांच दल में मुख्य रूप से कनीय अभियंता राजीव मुर्मू, रविन्द्र कुमार मंडल, रुबेन सोरेन, मनोज टुडू,प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशीष रंजन,ग्राम रोजगार सेवक विकास झा, मनोज कुमार मंडल, राम कुमार ठाकुर, संतोष कुमार तथा राकेश कुमार शर्मा शामिल थे. निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए विद्यालय के शिक्षकों तथा कार्य में लापरवाही बढ़ाने वाले पंचायत सचिव के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश भी बीडीओ ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola