ePaper

भारत गिन रहा है हॉकी की 100 वर्षों की गौरवगाथा

Updated at : 05 Nov 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
भारत गिन रहा है हॉकी की 100 वर्षों की गौरवगाथा

दुमका में भी मैत्री हॉकी मैच का आयोजन, कई विद्यालय के बालक-बालिकाएं लेंगे भाग.

विज्ञापन

दुमका. हॉकी इंडिया 7 नवम्बर को पूरे देश के 500 से अधिक जिलों में भारतीय हॉकी की 100 वर्षों की उत्कृष्टता का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है. यह हॉकी और उत्साह का पर्व होगा. अपने जिले दुमका में भी इसी क्रम में 7 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच संत जेवियर्स कॉलेज महारो के खेल मैदान में भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने की तैयारी चल रही है. एक सदी पहले 7 नवम्बर 1925 को भारतीय हॉकी एफआईएच से संबद्ध हुई थी और उसके बाद जो हुआ वह केवल एक खेल का उदय नहीं था, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का जन्म था. तीन वर्षों के भीतर ही आया एम्स्टर्डम 1928 और उसके साथ आया ऐतिहासिक ओलंपिक स्वर्ण पदक जिसने भारत को हॉकी महाशक्ति के रूप में स्थापित किया. आने वाले दशकों में तिरंगा विश्व मंच पर छा गया, भारत ने हॉकी इतिहास में सबसे अधिक 8 ओलंपिक स्वर्ण पदक, एक रजत और चार कांस्य पदक जीतकर दुनिया को अपना लोहा मनवाया. जिला हॉकी संघ के संदीप कुमार जय बमबम ने बताया कि यह एक शानदार यात्रा रही है कभी चुनौतियों भरी, तो कभी अद्भुत वापसी वाली. 1928 से 1959 का स्वर्ण युग भारत की खेल पहचान बना. 1980 और 90 के दशक ने उसकी विरासत की परीक्षा ली और फिर आई पुनर्जागरण की लहर. टोक्यो 2020 के प्रतिष्ठित कांस्य पदक से लेकर पेरिस 2024 के एक और पोडियम फिनिश तक. 1975 विश्व कप विजय और पुरुषों व महिलाओं दोनों के लिए एशियाई खेलों में समृद्ध पदक उपलब्धियों के साथ, हॉकी आज भी भारत की खेल आत्मा में गहराई से रची-बसी है. श्री बमबम ने बताया कि 7 नवम्बर 2025 को समारोह का केंद्र भले ही होगा मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम नई दिल्ली, पर यह उत्सव केवल एक स्टेडियम तक सीमित नहीं रहेगा. इसकी गूंज 500 से अधिक जिलों में सुनायी देगी, जहां 1,000 से अधिक मैचों में 36,000 खिलाड़ी, स्कूल के बच्चे, जमीनी स्तर के खिलाड़ी, वरिष्ठ खिलाड़ी और सामुदायिक टीमें एक साथ मैदान में उतरेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola