आइजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, हर पल करते रहे मॉनिटरिंग

Updated:
विज्ञापन
आइजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, हर पल करते रहे मॉनिटरिंग

आइजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, हर पल करते रहे मॉनिटरिंग

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ. आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने दूसरी सोमवारी पर बासुकिनाथ मंदिर पहुंचकर राजकीय श्रावणी मेला में जलार्पण और विधि व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने मंदिर गेट पर अरघा में जलार्पण व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने थके हारे कांवरियों को जलार्पण में सहयोग करने की बात कही. आइजी ने मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर सीसीटीवी से निगरानी रखने और हर महत्वपूर्ण पॉइंट का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, यातायात व्यवस्था और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये. उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए. मंदिर कार्यालय में, आइजी ने एसडीओ कौशल कुमार और पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद से मेला क्षेत्र की व्यवस्था पर बातचीत की और एसडीओ से कहा कि सोमवार से ज्यादा कांवरियों की भीड़ मंगलवार को बासुकिनाथ पहुंचती है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखना जरूरी है. मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola