सड़क पर गिरा घर, ग्रामीणों ने बहाल की आवाजाही
Author Anand jaswal
Updated:
विज्ञापन

महेषबाथान–टोंगरा पथ पर स्थित बिलकांदी पंचायत के सिउलीबोना गांव की घटना
विज्ञापन
रानीश्वर. महेषबाथान–टोंगरा पथ पर स्थित बिलकांदी पंचायत के सिउलीबोना गांव में शनिवार को हुई अतिवृष्टि के कारण सड़क किनारे स्थित मिट्टी का घर ढह कर सड़क पर आ गिरा, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. बाद में ग्रामीणों की पहल पर सड़क पर गिरी मिट्टी और अन्य चीजों को हटाये जाने के बाद यातायात बहाल हो सका. हादसे में गांव के बबलू मुर्मू का मिट्टी की दीवार और टीन की करकट की छत वाला मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उनके समक्ष परेशानी आ खड़ी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










