ePaper

महिला व पुरुष वर्ग में खेले गये मैत्री हॉकी मुकाबले

Updated at : 07 Nov 2025 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
महिला व पुरुष वर्ग में खेले गये मैत्री हॉकी मुकाबले

हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूरे होने पर हॉकी दुमका के तत्वावधान में संत जेवियर्स कॉलेज महारो में समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

दुमका. हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूरे होने पर हॉकी दुमका के तत्वावधान में शुक्रवार को सचिव संदीप कुमार जय बमबम के नेतृत्व में संत जेवियर्स कॉलेज महारो में समारोह आयोजित किया गया. दीप प्रज्वलन के बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन किया गया. इसके बाद महिला और पुरुष वर्ग में मैत्री हॉकी खेल का आयोजन किया गया. हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक रूप में केक काटा गया. संत जेवियर कॉलेज महारो के प्राचार्य फादर वर्गीश पल्ली,वर्तमान में सूरत गुजरात में रह रहे पूर्व वार्ड पार्षद विनोद दारूका, दुमका जिला कुश्ती संघ के संरक्षक-सह- अध्यक्ष सिविल सोसायटी राधेश्याम वर्मा, जय माता दी सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार राउत, उपाध्यक्ष गौतम कुमार, सिविल सोसायटी दुमका के कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण साह, वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश झा, रविकांत राउत, संतोष कुमार, कुन्दन कुमार, विवेक कुमार, रिंकू मंडल, ऋषभ सिंह, रवि कुमार गोलू, मैच रेफरी सौम्यदीप लोबो, शिक्षक दीपक कोठरीवाल आदि सराहनीय योगदान करते हुए कार्यक्रम के गवाह बने. महिला मैत्री हॉकी प्रतियोगिता 2-0 जबकि पुरुष मैत्री हॉकी प्रतियोगिता 0-0 से तय समय के अनुसार बराबरी पर रही. प्रतिभागी टीमों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola