सिदो-कान्हू स्कूल में फ्रीडम फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न

Updated:
विज्ञापन
सिदो-कान्हू स्कूल में फ्रीडम फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न

टूर्नामेंट की शुरुआत प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी ने की. मुख्य अतिथि में सिदो-कान्हू ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी उपस्थित थे.

विज्ञापन

ग्रुप ए में गोल्डन ग्रेटर व बी में सेडो स्ट्राइकर टीम बनी विजेता प्रतिनिधि, रानीश्वर सिदो-कान्हू सीनियर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथपुर में रविवार को फ्रीडम फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया. टूर्नामेंट की शुरुआत प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी ने की. मुख्य अतिथि में सिदो-कान्हू ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी उपस्थित थे. प्रतियोगिता में ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के बीच मुकाबले खेले गये. ग्रुप ए में गोल्डन ग्रेटर टीम, दुमका विजेता रही, जबकि थंडर फाल्कन, रघुनाथपुर उपविजेता रही. ग्रुप बी में सेडो स्ट्राइकर विजेता बनी और स्टील वाइपर टीम उपविजेता रही. वहीं ग्रुप C में वाइल्ड थंडर, दुमका विजेता रही, जबकि आइस ब्रेकर, रघुनाथपुर उपविजेता रही. समापन समारोह में खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उप-प्राचार्य रक्षाकर पाल, दीपंकर चक्रवर्ती, रामकृष्ण गोराई, राजेश गोराई समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola