पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने शक्ति केंद्र प्रभारी के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो, चुनाव जीतो का मूलमंत्र दिया गया, भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर रणनीति तैयार की गयी

विज्ञापन

बासुकिनाथ. गोड्डा लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है. इसके आलोक में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने बासुकिनाथ स्थित खेतौरी धर्मशाला में बासुकिनाथ, जरमुंडी, सहारा मंडल के भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी के साथ बैठक कर जीत की रणनीति बनायी. बैठक में मुख्य रूप से राज्यसभा के पूर्व सदस्य अभयकांत प्रसाद, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, संजय शौर्य, माधवचंद्र महतो, लोकसभा प्रभारी बालमुकुंद दास मौजूद थे. बैठक में बासुकिनाथ, सहारा व जरमुंडी के शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष के साथ समीक्षा की गयी. बैठक में बूथ जीतो, चुनाव जीतो का मूलमंत्र दिया गया. इसके अलावा महिला मोर्चा को भी अहम जिम्मेवारी दी गयी. मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर, बासुकिनाथ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पूनम देवी, महिला मोर्चा महामंत्री मनोरमा देवी, बासुकिनाथ नगर मंत्री नरेश पंडा, संदीप पांडेय, राजकिशोर मंडल, रमेश मिश्रा, पवन कुमार, सुमन, सहदेव राय, मिथिलेश झा, प्रफुल्ल मंडल, महिवाल मंडल, चंपक लता, रंजीत पांडेय, पप्पू सिंह, लक्ष्मी नारायण दत्त, सुबोध दत्त, रतन बिहारी दत्ता, प्रशांत दत्त, दिवाकर राणा, सचिन राव, नवीन राव, बालमुकुंद ठाकुर सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता व अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola