महिला बंदी की इलाज के दौरान पीजेएमसीएच में मौत

Updated at : 04 Apr 2024 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
महिला बंदी की इलाज के दौरान पीजेएमसीएच में मौत

केंद्रीय कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रही थी सखी मुर्मू

विज्ञापन

दुमका नगर. दुमका केंद्रीय कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला बंदी की मौत गुरुवार को इलाज के दौरान फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गयी. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. मृतका मुखी मुर्मू (64) शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के ढाका मांझी टोला की रहनेवाली थी. जेलर राम शंकर प्रसाद ने बताया कि वृद्ध महिला बंदी 20 नवंबर 2014 से हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही थी. 31 मार्च को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी. जेल कर्मियों की मदद से उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी नगर थाना को दे दी. वहीं जेल प्रबंधन की ओर से मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola