जनता दरबार के आवेदनों का मिशन मोड में करें निष्पादित : डीसी

Updated:
विज्ञापन

सभी बीडीओ को प्रखंडों में आयोजित होनेवाले जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का मिशन मोड में निष्पादन करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका डीसी आंजनेयुलु दोड्डे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न प्रखंडों में आयोजित जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों, निष्पादन की समीक्षा की. सभी बीडीओ को प्रखंडों में आयोजित होनेवाले जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का मिशन मोड में निष्पादन करने का निर्दे�� दिया. कहा कि आवेदनों को लंबित नहीं रखा जाये. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना समेत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को निश्चित रूप से मिले. इसे सुनिश्चित करें. जानकारी दी गयी कि कई लाभुकों का राशन तथा आधार कार्ड में भिन्न होने के कारण योजनाओं का लाभ देने में कठिनाई हो रही है. उपायुक्त ने आवश्यक निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने निदान में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को नियमानुसार ढंग से जल्द से जल्द अपने विभाग से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jayswal

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola