एसकेएमयू के चार परीक्षा केंद्रों पर पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा शुरू

Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 05 Apr 2025 11:37 PM

विज्ञापन

यह परीक्षा 5 अप्रैल से प्रारंभ होकर 16 अप्रैल तक चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा में करीब 4000 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं.

विज्ञापन

दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में शनिवार से पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा शुरू हो गयी. यह परीक्षा 5 अप्रैल से प्रारंभ होकर 16 अप्रैल तक चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा में करीब 4000 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं. परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विश्वविद्यालय ने सभी विषयों को दो समूहों में बांटा है. ग्रुप-ए में हिंदी, भूगोल, बॉटनी, रसायन शास्त्र, समाजशास्त्र, वाणिज्य, बंगाली, संस्कृत, फारसी, भूविज्ञान और संताली जैसे विषय शामिल हैं, जबकि ग्रुप-बी में इतिहास, राजनीतिशास्त्र, जूलॉजी, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, उर्दू और भौतिकी के विषय रखे गए हैं. पहले दिन शनिवार को ग्रुप-ए के विषयों का पेपर-9 ओपन इलेक्टिव की परीक्षा हुई. सोमवार को ग्रुप-बी के विषयों का पेपर-9 ओपन इलेक्टिव की परीक्षा होगी. परीक्षा की व्यवस्था का जायजा लेने कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह व विवि के वित्त सलाहकार बृजनंदन ठाकुर विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचे. कुलपति ने केंद्राधीक्षक डॉ सुशील टुडू को निर्देश दिया कि परीक्षा कदाचारमुक्त हो और सभी सुविधाएं सही ढंग से उपलब्ध हों. उन्होंने ठंडा पानी और लगातार बिजली आपूर्ति आदि को लेकर भी निर्देश दिया. विवि कैंपस के केंद्राधीक्षक डॉ सुशील टुडू ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक और कदाचारमुक्त तरीके से हुई. विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ जयकुमार साह ने भी सभी चारों केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न होने की जानकारी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola