कुचलकर साइकिल सवार अधेड़ की मौत, दुमका-सिउड़ी पथ पर सुखजोड़ा पेट्रोल पंप के पास की घटना, पुलिस ने ट्रक को किया जब्त, चालक मौके से फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Sep 2024 7:40 PM
मृतक का नाम दयामय मंडल उर्फ करुणा सिंधु मंडल था
रानीश्वर. थाना क्षेत्र के दुमका-सिउड़ी पथ पर सुखजोड़ा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर शाम साइकिल सवार को ट्रक ने कुचल देने से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना में साइकिल सवार का माथा पूरी तरह से चूर हो गया था. दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक छोड़ कर चालक फरार हो गया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं ग्रामीण व परिजन भी पहुंचे. पुलिस ने शव व ट्रक को कब्जे में लेकर मंगलवार को ही थाना पहुंचायी थी. बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है. मृतक का नाम दयामय मंडल उर्फ करुणा सिंधु मंडल (52) था. वह इसी थाना क्षेत्र के सुखजोड़ा गांव के झोड़ामाठ टोले का रहने वाला था. वह मंगलवार की शाम रानीश्वर बाजार से साइकिल से घर लौट रहा था. तभी विपरीत दिशा से सिउड़ी की ओर से आ रहे 12 चक्का वाला लोड ट्रक जिसका नंबर डब्ल्यूबी 53 बी 7629 साइकिल सवार को अपने चपेट में लिये जाने से दयामय का माथा ट्रक के चक्का के नीचे कुचल दिया. मृतक के पत्नी व दो नाबालिग बच्चा है. घर में वृद्ध पिता है. वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला था. खेती बाड़ी कर परिवार चलाता था. उसके असामयिक मौत हो जाने से परिवार के समक्ष दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक के पत्नी सांत्वना मंडल के लिखित शिकायत पर ट्रक डब्ल्यूबी 53 बी 7629 के चालक पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा लापरवाही व तेज गति से ट्रक चलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










