अज्ञात वाहन के धक्के से घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत

दुमका -भागलपुर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के महारो पावर ग्रिड के पास
दुमका नगर. दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के महारो पावर ग्रिड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुए साइकिल सवार की इलाज के दौरान फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक सुफाय मुर्मू(50) जामा थाना क्षेत्र के कुंडाडीह का रहनेवाला था. जानकारी के मुताबिक वह साइकिल लेकर घर की ओर जा रहा था. पावर ग्रिड के पास वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर जामा पुलिस की सहायता से घायल को पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन के द्वारा घटना की जानकारी नगर थाना को दे दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




