उपराजधानी के अलग-अलग जगहों पर हादसे में दो लोगों की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Oct 2024 11:17 PM

विज्ञापन

नदी में हाथ-पैर धोने गया था, पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबा

विज्ञापन

दुमका नगर. जिले में अलग-अलग हादसे में डूबकर किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गयी. नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. पहले हादसे में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के झुरको गांव में नदी डूबकर किशोर की मौत हो गयी. मृतक आशीष मांझी (14) झुरको गांव का ही रहनेवाला था. वह झुरको उत्क्रमित मध्य विद्यालय का सातवीं कक्षा का छात्र था. परिजनों के मुताबिक वह मंगलवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला था. हाथ-पैर धोने के दौरान नदी के पानी का अंदाजा नहीं लगा पाया और पैर फिसलकर गहरे पानी में चला गया. ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उसे पानी से निकालकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे हादसे में शहर के खुटाबांध तालाब में नहाने के दौरान डूबकर युवक की मौत हो गयी. मृतक जितेंद्र कुमार साह उर्फ जीतू (32) शहर के हरणाकुंडी मोहल्ले का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि वह खुटाबांध तालाब में नहाने गया था. उस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना नगर थाना को दी. पुलिस की उपस्थिति में आसपास के लोगों के सहयोग से युवक को तालाब से बाहर निकाला गया. जब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola