ePaper

पेयजल योजना की कमियां को दूर कराएं अधिकारी : डीसी

Updated at : 04 Sep 2024 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
पेयजल योजना की कमियां को दूर कराएं अधिकारी : डीसी

उपायुक्त ने हर घर जल सर्टिफिकेशन कार्य की समीक्षा करते हुए मिशन मोड में

विज्ञापन

दुमका. उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग व जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त ने हर घर जल सर्टिफिकेशन कार्य की समीक्षा करते हुए मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पेयजल की योजना असफल नहीं हो इसे सुनिश्चित करें जो भी कमियां हैं उसे दूर किया जाये. इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने ओडीएफ प्लस विलेज, लिक्विड बेस्ड और सॉलिड बेस्ड मैनेजमेंट, प्लास्टिक शेड निर्माण,पंचायत स्तर पर बनने वाले सेग्रिगेशन शेड की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने उक्त के तहत होने वाले सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है. कहा कि पंचायत स्तर पर बनने वाले सेग्रिगेशन शेड के लिए भूमि चयन करते हुए कार्य को पूर्ण किया जाये. कहा कि भूमि के चयन का इस बात का ध्यान रखा जाये कि रोड कनेक्टिविटी अवश्य रहे ताकि सभी गांव से प्लास्टिक संग्रह आसानी से किया जा सके. जानकारी दी गयी कि मुखिया और जल सहिया को जमीन चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी गयी है. इस दौरान जानकारी दी गयी कि गोवर्धन स्कीम जरमुंडी प्रखंड मे प्रारंभ कर दी गयी है. इस योजना के तहत 15 घरों को कनेक्शन दिया गया है. मौके पर डीडीसी अभिजीत सिन्हा मौजूद थे.उ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola