बाइक सवार ने वृद्धा के गले से छीनी सोने की चेन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2024 11:52 PM
बाइक सवार दोनों युवक पल्सर बाइक पर सवार थे. जो सोने की चेन छिनने के बाद तेजी से देवघर की ओर निकल भागे
बासुकिनाथ. जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गरडी के निकट सोमवार की शाम वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार दो उचक्के फरार हो गए. वृद्ध महिला जरमुंडी के मिष्ठान विक्रेता कालू बंगाली की माता जी बताई जा रही है. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक पल्सर बाइक पर सवार थे. जो सोने की चेन छिनने के बाद तेजी से देवघर की ओर निकल भागे. वहीं जरमुंडी सार्वजनिक हाट से सब्जी खरीदने आये व्यक्ति की मोटरसाइकिल की चोरी हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










