रोजगार मेले में दस अभ्यार्थी चयनित

अहमदाबाद, गुजरात एवं दुमका के लिए कुल-260 रिक्ति कार्यालय को उपलब्ध कराई गयी
दुमका. अवर प्रादेशिक नियोजनालय दुमका परिसर में एकदिवसीय भर्त्ती-कैंप का आयोजन किया गया. अहमदाबाद, गुजरात एवं दुमका के लिए कुल-260 रिक्ति कार्यालय को उपलब्ध कराई गयी थी. उक्त रिक्ति के आलोक में अवर प्रादेशिक नियोजनालय दुमका में 150 आवेदक-आवेदिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी, जिसमें अंतिम रूप से कुल-10 आवेदकों को चयनित एवं 27 आवेदकों को शोर्टलिस्टेड किया गया. कैंप में नियोजन पदाधिकारी प्रीति कुमारी, मो जावेद अंसारी एवं सहकर्मी शिवनंदन प्रसाद, अरुण कुमार सिन्हा, सूरज कुमार, अरुण कुमार मंडल, अशोक कुमार, पंकज कुमार मंडल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




