ePaper

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें : नपं प्रशासक

Updated at : 22 Jun 2024 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें : नपं प्रशासक

पर्यावरण पखवाड़ा के तहत नपं में फलदार पौधे का वितरण किया गया, फलदार पौधा वितरण कर दिया पर्यावरण का संदेश

विज्ञापन

बासुकिनाथ. नपं अंतर्गत पर्यावरण पखवाड़ा के तहत शनिवार को नगर पंचायत बासुकिनाथ के कई वार्डों में फलदार पौधे का वितरण एवं रोपन किया गया. नपं के दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाई-एनयूएलएम) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच नपं प्रशासक अजमल हुसैन द्वारा फलदार पौधे का वितरण किया गया. फलदार पौधों में आम, जामुन, बेल, लीची का वितरण किया गया. नपं के वार्ड क्षेत्र में पौधा का वितरण किया गया. पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ लगाने पर जोर दिया. साथ ही जीवन में पेड़ के महत्व से सभी को अवगत कराया. कहा प्रत्येक व्यक्ति 10-10 फलदार पेड़ के पौधे लगाकर उसका देखभाल करें. साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं महत्व के बारे में बताया गया. लोगों से पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और साथ ही उनकी देखभाल करने की अपील की. मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद पांचू दास, सिटी मैनेजर प्रियंका कुमारी, सिटी मिशन मैनेजर, भाष्कर पंडा, आदित्य शर्मा, कुंदन कुमार एवं सभी कार्यालय कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola