ePaper

धरती आबा बिरसा मुंडा की मनायी जयंती, लोगों ने किया नमन

Updated at : 15 Nov 2025 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
धरती आबा बिरसा मुंडा की मनायी जयंती, लोगों ने किया नमन

उपायुक्त ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष, नेतृत्व और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए दिया गया योगदान आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.

विज्ञापन

दुमका नगर. झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को दुमका में जश्न का माहौल रहा. दुमका में सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दल, संस्थान और संगठनों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. जिले के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार समेत तमाम पदाधिकारियों ने उनकी आवक्ष प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की. उपायुक्त ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष, नेतृत्व और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए दिया गया योगदान आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. कार्यक्रम के क्रम में उपायुक्त ने पोखरा चौक स्थित सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू मुर्मू जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से ही हमारी धरती की पहचान और गौरव सुरक्षित है. इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने यह भी संकल्प लिया कि जनजातीय वीरों के आदर्शों से प्रेरित होकर जिले में विकास, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को और गति दी जाएगी.

भाजपा-झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी किया माल्यार्पण :

भारतीय जनता पार्टी के दुमका जिलाध्यक्ष गौरवकांत के नेतृत्व में जनजातीय गौरव दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर दुमका नगर क्षेत्र में माल्यार्पण किया गया. भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, स्वाभिमान और जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका अदम्य साहस सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, अनुज आर्या, अमरेंद्र सिंह, अंजुला मुर्मू, पवन केसरी, धर्मेंद्र सिंह, मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, रमेश मुर्मू, संतोष सोरेन, सोनी हेंब्रम, रूपेश मंडल, वीरेन्द्र मरांडी, रामकृष्ण हेंब्रम, रुसीलाल टुडु, चारलेश हांसदा, सहदेव मरांडी, मनोज सिंह पहाड़िया, मलय नंदी, दीपक स्वर्णकार, अजय गुप्ता, किशोरेंद्र दास, अमन राज, गायत्री जायसवाल, टिंकू गण, रानी सिंह, दीपाली मंडल, दिनेश सिंह, मनोज साह, प्रवीण सिंह, ओम केसरी, नवल किस्कू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, विभिन्न मोर्चाओं के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित थे. झामुमो के जिलाध्यक्ष शिव कुमार बास्की की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर अब्दुस सलाम अंसारी, रवि यादव, शिबू चक्रवर्ती, राजेश राउत, उदय नंदी, पराक्रम शर्मा, मधु अली खान माैजूद थे. जबकि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला दुमका की ओर से मुख्य रूप से प्रान्त सचिव डॉ अमूल्य कुमार पाल, जिला सचिव ऋषभ कुमार गण, उपाध्यक्ष नेहा सिंह , सदस्य शिखा आनन्द, संध्या ओस्ता, पवन केशरी, अनहद लाल आदि ने श्रद्धा पुष्प अर्पित किया.

चेतना विकास बिरसा दिव्यांग समिति ने दी श्रद्धांजलि :

चेतना विकास बिरसा दिव्यांग समिति के सदस्य एवं दृष्टिबाधित बच्चों के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर दुमका में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उनके त्याग बलिदान की वीरगाथा को याद किया गया. साथ ही विशेष चर्चा में विवेक सिंह नितेश कुमार ने कहा कि 9वीं शताब्दी के अंत में अंग्रेजों ने कुटिल नीति अपनाकर आदिवासियों को लगातार जल-जंगल-जमीन और उनके प्राकृतिक संसाधनों से बेदखल करने लगे. हालांकि आदिवासी विद्रोह करते थे, लेकिन संख्या बल में कम होने एवं आधुनिक हथियारों की अनुपलब्धता के कारण उनके विद्रोह को कुछ ही दिनों में दबा दिया जाता था. यह सब देखकर बिरसा मुंडा विचलित हो गए. इस अवसर पर दिव्यांग समिति के सदस्य शामिल थे.

आदिवासी झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने धरती आबा को किया नमन :

आदिवासी झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ दुमका इकाई द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती और झारखंड के 25 वां स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर आदिवासी झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोनोलाल सोरेन, मुख्य संरक्षक बाबूलाल हेंब्रम, नरेश मरांडी, सत्येंद्र मुर्मू, सनातन किस्कू, अखिलेश्वर मुर्मू, सुभाष मुर्मू इत्यादि शिक्षक मौजूद थे.

सिविल सोसायटी व पटेल सेवा संघ ने भी किया माल्यार्पण :

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के अवतरण दिवस पर सिविल सोसायटी दुमका, पटेल सेवा संघ और शहीद सरदार भागवत राउत विचार मंच, दुमका के संयुक्त तत्वाधान में माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर सिविल सोसायटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, दुमका नगरपालिका के 1972 से 1987 तक रहे पूर्व कमिश्नर विनोद दारूका, पटेल सेवा संघ दुमका के अध्यक्ष अशोक कुमार राउत, तीनों संगठनों के सचिव संदीप कुमार जय बमबम, साहित्यकार अरुण कुमार सिन्हा, लक्ष्मी देवी, कल्पना देवी, ललिता देवी, शारदा देवी, रिंकू कुमार मंडल, ऋषभ वर्मा आदि ने बिरसा मुंडा के प्रतिमा के साथ-साथ सरदार पटेल और दुमका में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पण किया और झारखंड राज्य स्थापना दिवस कि सभी ने आपस में एक-दूसरे को शुभकामना दी.

कांग्रेस भवन में मनायी गयी बिरसा मुंडा की जयंती :

कांग्रेस भवन दुमका में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी के नेतृत्व में मनाया गया. इस अवसर पर सभी कांग्रेसियों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं थे, बल्कि वे आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और पहचान के प्रतीक थे. उन्होंने ब्रिटिश शासन और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ आदिवासी समुदाय को संगठित कर एक ऐतिहासिक आंदोलन खड़ा किया था. कार्यक्रम में दुमका प्रखंड अध्यक्ष सुनील किस्कू, दुमका नगर अध्यक्ष मो.अलीमाम,टिंकू, मौसम शेख, रूपेश सिंह, मुकेश यादव ,हारुन ,अमित शर्मा, मो तैयब,उज्जवल शर्मा, संजय दास सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola