मसलिया और दलाही के शिवालयों जलार्पण को उमड़े श्रद्धालु

मसलिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही.
दलाही/ मसलिया. मसलिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रहा. क्षेत्र के तिलाबाद स्थित बाबा तिलेश्वर नाथ, नवजोड़ा स्थित बाबा ज्ञानेश्वर नाथ, जेरवाखिलकनाली में स्थित बाबा रानेश्वर सहित अजमेरी, सापचाला,सितकोहबर, दुमदिमि, लखियाडीह आदि शिवालयों में कतार में लगकर भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया. शिवलिंग पर बेलपत्र,दूध,गंगाजल, भांग आदि चढ़ाकर श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना की. महिलाओं ,पुरूषो और बच्चो की मौजूदगी में शिवमंदिर में अद्भुत भक्ति का माहौल बना हुआ था. कई मंदिरों में सुबह से ही विशेष आरती और हवन एक आयोजन किया गया. महाशिवरात्रि के अवसर पर नवजोड़ा के बाबा ज्ञानेश्वर मंदिर प्रांगण में मेला का आयोजन किया गया. जेरवाखिलकनाली में हरिनाम संकीर्तन शुरू: दलाही. मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत अंतर्गत जेरवाखिलकनाली गांव में चौबीस प्रहर व्यापि हरिनाम संकीर्तन का पहला दिन गांव गांव घूमकर संध्या में गौरमण्डली किया.गौरमण्डली में देवाधिदेव महादेव शिव,राधा कृष्ण बनकर लोगों को अपने और आकृष्ट किया. रंगदल परिवेशन सुंदरपुर के मैदान मंडल द्वारा किया गया. जिसमे आचार्य दनु ठाकुर श्रीपाट खोरयासोल द्वारा ठाकुर जी की भोज आरती एवं सेवा में तत्पर नजर आए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










