कोलकाता से पहुंचे भक्त, बाबा फौजदारीनाथ की करायी भव्य शृंगार पूजा

मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की गयी.
बासुकिनाथ. कोलकाता की कांवर मंडली द्वारा महादेव की भव्य शृंगार पूजा की गयी. भक्तों ने पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. कोलकाता से आए भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ की भव्य श्रृंगार पूजा करवायी. मंडली ने सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगाजी से पैदल कांवर लाकर भोलेनाथ का गंगाजल से विधिवत अभिषेक किया. पुजारी द्वारा फुलेल, इत्र, घाम चंदन, दूध, दही, घी, शक्कर, फल-फूल, मधु, धोती, साड़ी, जनेऊ आदि शिवलिंग पर अर्पित किया गया. पंचामृत स्नान करा शृंगार पूजा कर मंदिर प्रांगण में भव्य आरती कर एक-दूसरे से आशीर्वाद प्राप्त किया. मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की गयी. मंदिर परिसर में भक्तों ने हर हर महादेव के नारे लगाये. श्रद्धालुओं ने महादेव से सुख-समृद्धि की कामना की. महादेव के दर्शन कर भक्त पुण्य के भागी बने. सूर्योदय से पूर्व काफी संख्या में भक्तों ने पवित्र शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगायी. मंदिर में विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे भक्तों ने पूजा की. मंदिर प्रांगण में भक्तों की चहल-पहल रही. कांवर मंडली के रदीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रेमशंकर गुप्ता आदि ने बताया कि प्रत्येक वर्ष साल के अंतिम दिन सुल्तानगंज से पैदल कांवर से जल लाकर भोलेनाथ का शृंगार पूजा व अभिषेक किया जाता है. भक्त सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि भोलेनाथ तो दयालु हैं. वे अपने भक्तों की पुकार को सुनते हैं. तभी तो दर्जनों की संख्या में भक्त कोलकाता से यहां पहुंचे हैं. अहले सुबह मंदिर का पट खुलने के बाद पुजारी ने गर्भगृह में भगवान भोलेनाथ की सरकारी पूजा की. भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




