शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं : डॉ सत्यम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Dec 2024 8:52 PM
दलित-पिछड़ा संघर्ष मोर्चा कि अगुआई में विभिन्न गावों में शिक्षा, स्वास्थ्य और मौलिक अधिकार कि जानकारी के लिए जन जागरण का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता संजय असंगा के नेतृत्व में किया गया.
दलित पिछड़ा संघर्ष मोर्चा ने चलाया जनजागरण अभियान चलाया प्रतिनिधि, बासुकिनाथ संताल परगना दलित-पिछड़ा संघर्ष मोर्चा कि अगुआई में विभिन्न गावों में शिक्षा, स्वास्थ्य और मौलिक अधिकार कि जानकारी के लिए जन जागरण का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता संजय असंगा के नेतृत्व में किया गया. वरिष्ठ समाजसेवी सह सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के सहायक प्रोफेसर डॉ सत्यम कुमार मेहरा ने जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के राजाबाजार, महुबना, भादवारी, बेलटिकरी, बैगनथारा, बंधडीह गावों का दौरा संविधान लेकर किया. लोगों को संविधान में प्रदत मौलिक अधिकार की जानकारी दी. कहा कि वर्तमान समय में मेरे समाज के लोगों में जागरुकता कि कमी है. इसका मुख्य कारण अशिक्षा है. इसके कारण कहीं न कहीं समाज के लोग बेरोजगार व असंगठित हैं. असंगठित होने के कारण हमलोगों का हक और अधिकार नहीं मिल पा रहा है. हमलोग अपना मौलिक अधिकार से वंचित हैं. राजनीतिक दलों के नेता हमारे बिखरे समाज के लोगों का फायदा उठा कर वोट तो ले लेते हैं. हमारे हक अधिकार की जब बात आती है तब मुंह मोड़ लेते हैं. इसलिए हमें जरूरत है संगठित होने कि और अपने बाल बच्चों को शिक्षित करने की. कम खाओ लेकिन बच्चों को शिक्षित करो, तभी सर्वांगीण विकास होगा. मौके पर सागर मिर्धा, डॉ मिथुन दास, अधिवक्ता रविशंकर दास, योग शिक्षक शंभू रजक, योगेंद्र कुमार, राजकुमार दास, महादेव दास, पलटू दास, ज्ञानी दास, कृष्णा दास आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










