घायल एसएसबी जवान की इलाज के दौरान मौत

शहर के खूंटाबांध के पास गुरुवार की देर शाम पेड़ की सूखी डाली गिरने से घायल हुए एसएसबी के जवान की मौत इलाज के दौरान जामताड़ा में हो गयी.
दुमका नगर. शहर के खूंटाबांध के पास गुरुवार की देर शाम पेड़ की सूखी डाली गिरने से घायल हुए एसएसबी के जवान की मौत इलाज के दौरान जामताड़ा में हो गयी. मृतक रमेश कुमार (33) एसएसबी बटालियन विजयपुर में पदस्थापित था. वह मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के चंबा का रहनेवाला था. जानकारी के अनुसार वह गुरुवार की शाम को कहीं जा रहा था. खूंटाबांध के पास पेड़ की सूखी डाली गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. ले जाने के क्रम में जामताड़ा के पास उसकी तबीयत बिगड़ गयी. अस्पताल जाने के दौरान जवान की मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को एंबुलेंस से रांची भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




