बीटेक कर चुका है साइबर ठग घनश्याम मंडल, दारोगा की लिखित परीक्षा में भी रहा था सफल

Updated at : 27 Apr 2025 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
बीटेक कर चुका है साइबर ठग घनश्याम मंडल, दारोगा की लिखित परीक्षा में भी रहा था सफल

दर्जनों युवाओं के साथ मिल कर हर दिन करता था पांच से छह लाख की ठगी

विज्ञापन

दुमका. रामगढ़ थाना क्षेत्र के दामोडीह का रहनेवाला घनश्याम कुमार उर्फ घनश्याम मंडल पिता नंद किशोर मंडल बीटेक किया है. टाटी सिल्वे के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान कैंब्रिज इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी से उसने 10 साल पहले बीटेक की पढ़ाई पूरी की है. पुलिस पदाधिकारियों के मुताबिक मजबूत कदकाठी का घनश्याम कुछ साल पहले दाराेगा बाहाली के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा में भी सफल रहा था, पर आगे उसे सफलता नहीं मिल पायी थी. इसके बाद बाद उसने साइबर अपराध की दुनिया में ऐसा कदम रखा कि वह किंगपिन बन गया, उसके साथ दर्जनों साइबर अपराधियों की टीम काम करती है. उसकी टीम हर दिन पांच-छह लाख रुपये का साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया करती है. घनश्याम मंडल का आपराधिक इतिहास 1. दुमका जामा थाना कांड सं0-56/2017 में साइबर अपराध कांड में वर्ष 2019 में जेल गया था. 2. शिकारीपाड़ा थाना कांड सं0-101/2023 में साइबर अपराध कांड में रंजन कुमार मंडल, सुमन कुमार मंडल के संग आरोपी बना, 2024 में अग्रिम जमानत मिली. 3. दुमका मुफ्फसिल थाना कांड सं0-14/2022 में साइबर अपराध कांड में वर्ष 2022 में जेल गया था. 4. दुमका रामगढ़ थाना कांड सं0-61/2023 में साइबर छापामारी में गये पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट करने के अपराध में मन कुमार मंडल,सुमन कुमार मंडल, रंजन कुमार मंडल के साथ आरोपी बना, वर्ष 2023 में अग्रिम जमानत मिली. 5. दुमका रामगढ़ थाना कांड सं0-94/2023 में साइबर अपराध कांड में सुमन मंडल, मन कुमार मंडल, उमेश मंडल, आनंद मंडल व अन्य भी आरोपी रहे. वर्ष 2023 में अग्रिम जमानत मिली. 6. दुमका रामगढ़ थाना कांड सं0-30/25 में साइबर अपराध कांड में गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहा था. 7. गोड्डा मुफ्फसिल कांड सं0-13/2024 में साइबर अपराध कांड में उमेश कुमार, आनंद मंडल, मन कुमार, सुमन कुमार व अन्य शामिल थे, गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहा था 8. गोड्डा नगर थाना कांड सं0- 286/24 साइबर अपराध कांड में गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहा था. 9. रामगढ़ थाना कांड सं0-39/2025 हर्ष पांडेय व बिट्टू साइबर फ्रॉड के ऐप बनाने में एक्सपर्ट पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि 22 साल का बिट्टू मंडल और 18 साल का हर्ष राज पांडेय साइबर फ्रॉड करने वाले एप्लिकेशन डेवलप करने के एक्सपर्ट हो गये थे. इंटरनेट का सहारा लेकर ये तरह-तरह के एप्लिकेशन के एपीके फाइल डेवलप करते थे. साइबर फ्रॉड करने के लिए उपलब्ध कराते थे और खुद भी इसका उपयोग धड़ल्ले से करते थे. हर्ष राज पांडेय रामगढ़ के लावरती का तो बिट्टू घट पहाड़पुर गोड्डा का रहनेवाला बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola