मोटरसाइकिल सवार को बचाने में पलटा कंटेनर

मोटरसाइकिल सवार को बचाने में पलटा कंटेनर
प्रतिनिधि, नोनीहाट दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के भंडारो गांव के पास एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. मिली जानकारी के अनुसार, पार्सल से लदा यह कंटेनर कोलकाता से दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने आये एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कंटेनर सड़क के बीचों-बीच पलट गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर कुछ समय पहले अमरपुर के पास रुका हुआ था, जहां चालक ने शराब का सेवन किया था. चालक संजीव कुमार नशे की हालत में था. हादसे में उसे हल्की चोटें आईं, जिसका प्राथमिक उपचार नोनीहाट स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की गश्ती दल मौके पर पहुंची और कंटेनर को जब्त कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










