भाजपा के लिए काम कर रहे कई कांग्रेसी, होगी कार्रवाई : प्रदेश प्रभारी

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि पार्टी में कई नेता-कार्यकर्ता भाजपा के स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. परिसदन में बताया कि प्रदेश के 24 में से 18 जिलों में सांगठनिक बैठक व समीक्षा कर ली है.
कहा: पार्टी में रह कर स्लीपर सेल की तरह कर रहे हैं काम, किये जायेंगे चिह्नित संवाददाता, दुमका कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि पार्टी में कई नेता-कार्यकर्ता भाजपा के स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. परिसदन में बताया कि प्रदेश के 24 में से 18 जिलों में सांगठनिक बैठक व समीक्षा कर ली है. कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया है. कई जगहों पर ऐसी बातें सुनने को आयी है. ऐसा फीडबैक मिला है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति झारखंड से बाहर भी है, जिसपर कांग्रेस आलाकमान गंभीर है. कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि शिकायत को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है. तमाम जगहों पर मिली शिकायतों को सत्यापित किया जायेगा. शो-कॉज के बाद उन पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेसमुक्त भारत की बात कहती है तो वह कांग्रेस को कमजोर करने के लिए हर हथकंडा अपनायेगी. इसलिए हमें सतर्क रहना है. श्री के राजू ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उनका पूरे राज्य का दौरा हो रहा है. हम अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें साफ शब्दों में यह कह रहे हैं कि वे जनता से जुड़े, क्योंकि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता होने और सत्तारुढ़ गठबंधन का घटक होने से हमारा दायित्व और भी बढ़ जाता है. हमारा उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं बल्कि जनता की सेवा करना भी है. कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं से रूबरू हों. मंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों तक जनता के दुख-दर्द और क्षेत्र की समस्याओं को पहुंचायें. क्योंकि कांग्रेस या दूसरे घटक दल के विधायकों को वोट दिलाने-जीतवाने में इन्हीं कार्यकर्ताओं ने भूमिका निभायी है. इसलिए संबंधित विधायक भी ऐसे मुद्दों को सदन में उठाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे. अगर कोई ऐसी बात है, जिस पर हमारे गठबंधन की सरकार का ध्यान नहीं है. पर वह पब्लिक इश्यू है, तो भी हमारा यह कर्तव्य है कि हम सरकार के संज्ञान में ऐसी बातों को सामने लाएं. उन्होंने कहा कि आनेवाले चुनाव में महिला आरक्षण लागू हो जाएगा. इसलिए झारखंड में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए हमारी पार्टी महिलाओं और युवाओं को बढ़ावा देने की योजना बनाई है. इसके साथ ही दलित , पिछड़ा अल्पसंख्यक सभी लोगों को हम साथ लेकर चलेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में जो भी बोर्ड निगम के पद रिक्त हैं , उसे लेकर भी हमारा मंथन जारी है. कौन कहां फिट होंगे इस पर विचार किया जा रहा है. यह भी ध्यान रखा जाएगा कि परिसदन में नेताओं की परिक्रमा करनेवाले नहीं, धरातल पर काम करनेवालों को जगह मिले. मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने राज्य में विधि-व्यवस्था पर उठ रहे सवाल व विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप पर कहा कि ऐसी घटनाएं चिंता का विषय जरूर है, पर किसी भी घटना के बाद उसके उद्भेदन करने व दोषियों को चिह्नित कर उन्हें सजा दिलाने के प्रति हमारी सरकार और अधिकारी गंभीर हैं. इस तरह की घटनाएं, जो भी घटी है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय से सजा दिलायी गयी है. प्रेस काॅन्फ्रेंस में श्री राजू के साथ प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आनेवाले समय में होनेवाले परिसीमन को लेकर झामुमो के स्टैंड पर कहा कि गठबंधन के नेताओं और आलाकमान के साथ इस विषय पर चर्चा की जायेगी. मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह, पूर्व मंत्री बादल, जिला अध्यक्ष महेश राम व महासचिव संजीत सिंह मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




