बाइक और टोटो में टक्कर, तीन लोग घायल

Updated at : 06 May 2024 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक और टोटो में टक्कर, तीन लोग घायल

घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

विज्ञापन

दुमका नगर. दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के पंदनपहाड़ी गांव के पास टोटो और बाइक की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को भर्ती कर लिया गया. घायलों में इंदरानगर जरुवाडीह के विनय सिंह और सरुवा मोहल्ले के मंटू राय शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक विनय सिंह टोटो सवार मंटू राय के साथ दुमका की ओर आ रहे थे. पंदनपहाड़ी के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक टोटो से टकरा गयी. हादसे में तीनों जख्मी हो गये. बाइक सवार घायल को परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola