ज्ञानवर्धन के लिए पुस्तकें पढ़ें बच्चे, नियमित जायें पुस्तकालय: डॉ कच्छप

जामा प्रखंड के नवाडीह गांव में पंडित रघुनाथ मुर्मू पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र का स्थापना दिवस मनाया गया.
संवाददाता, दुमका जामा प्रखंड के नवाडीह गांव में पंडित रघुनाथ मुर्मू पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र का स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रवासी भारतीय डॉ. धुनी सोरेन, लाइब्रेरी मैन के नाम से चर्चित संजय कच्छप, सिविल इंजीनियर मुंबई सलखु मांझी, ओडिशा से घासीराम सोरेन, जादूमानि सोरेन आदि उपस्थित थे. स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ. धुनी सोरेन ने कहा कि हमें पुस्तकालय को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लेना चाहिए, ताकि हम किताबों से जुड़े रहें और ज्ञान अर्जित कर अच्छी जानकारी हासिल कर सकें और संपूर्ण विकास कर सकें. यह पुस्तकालय आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए एक वरदान साबित हो रहा है. यहां सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबें उपलब्ध हैं. साथ ही यहां इंटरनेट और कंप्यूटर की भी सुविधा है, जिससे आधुनिक युग में सभी बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करने का अवसर मिल रहा है. मनोरंजन व समाचार के लिए स्मार्ट टीवी भी उपलब्ध है. वहीं, लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप ने उपस्थित सभी बच्चों से कहा कि हर छात्र और बच्चे को अपने जीवन का लक्ष्य तय करना चाहिए और उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए. बच्चों को पुस्तकालय में नियमित रूप से जाना चाहिए और वहां उपलब्ध सभी संसाधनों जैसे इंटरनेट, कंप्यूटर, प्रिंटर और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबों का उपयोग कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए. ज्ञात हो कि 2021 में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप को सम्मानित किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी “मन की बात ” में उनकी सराहना की थी. अब तक संजय कच्छप सामुदायिक प्रयास से करीब 50 से अधिक पुस्तकालय खोल चुके हैं. इस अवसर में गांव के गुडित सुशील मुर्मू, नायकी संतोष मुर्मू, चरण मुर्मू, महेश चन्द्र मुर्मू, मनिलाल मुर्मू, राकेश सोरेन ,अभिनंदन मुर्मू, सेवेन मुर्मू, दिलीप मुर्मू ,मिलन मुर्मू,रोशन हांसदा, पुष्पांजलि हांसदा, रोशन हांसदा, आरती हांसदा, सोनमुनि सोरेन, अनीता मुर्मू, मेरी हांसदा, उषा मुर्मू, सोनाली हेम्ब्रम, चांदमुनी सोरेन, मीना सोरेन, दिलीप हांसदा रोहन हांसदा, मोतीलाल कोल, सोनालाल हेम्ब्रम, रूमा टुडू, अंजली हेम्ब्रम, आर्यन हांसदा, आनंद हांसदा, शहूल मरांडी, शर्मिला हांसदा, प्रेमशीला हांसदा, प्रिया मुर्मू, राजनंदन मुर्मू, मैनेजर मुर्मू, भावेश मुर्मू, अमीन हांसदा, चुनु हांसदा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




