चुनाव को लेकर सीमा क्षेत्र में वाहन जांच अभियान किया गया तेज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 9:00 PM
जीवनपुर मोड़ पर चेक नाका पर वाहन जांच करते दंडाधिकारी
रानीश्वर. सीमा क्षेत्र के पश्चिम बंगाल के वीरभूम में चुनाव संपन्न होने के बाद अब एक जून को दुमका लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न चुनाव होना है. चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने तथा निषिद्ध पदार्थों की सप्लाई पर अंकुश लगाने के लिए दोनों राज्यों के सीमा क्षेत्र में लगाये गये चेकनाका पर संघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. चेकनाका होकर गुजरने वाले वाहनों पर बेरियर लगा कर वहां वाहनों को रोक कर वीडियोग्राफी भी की जा रही है. चेकनाका पर दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी तीन शिफ्ट में तैनात किये गये हैं. सीमा क्षेत्र के महेशखाला बार्डर, दिगुली, बांसबोना, जीवनपुर मोड़, तांतलोई आदि जगहों पर चेकनाका लगाया गया है. महेशखाला व दिगुली पर स्थायी रूप से चेकनाका के लिए भवन बनाया गया है. वहीं, जीवनपुर मोड़, बांसबोना, तांतलोई आदि जगहों पर अस्थायी रूप से पंडाल बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










