ePaper

गुमरो पहाड़ में मिला महीनेभर से लापता फतेहपुर निवासी का शव

Updated at : 01 Jan 2026 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
गुमरो पहाड़ में मिला महीनेभर से लापता फतेहपुर निवासी का शव

पिकनिक मनाने पहुंचे स्थानीय लोगों ने तेज दुर्गंध आने पर देखा शव तो इसकी सूचना पुलिस को दी.

विज्ञापन

दलाही. मसलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुमरो पहाड़ झरना के समीप पत्थरों के बीच एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह लगभग तीन-चार सप्ताह पुराना है. 1 जनवरी को पिकनिक मनाने पहुंचे स्थानीय लोगों को तेज दुर्गंध आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. गुरुवार दोपहर कुछ ग्रामीण गुमरो पहाड़ पिकनिक मनाने पहुंचे थे. इसी दौरान झरने के पास पत्थरों के बीच से तेज बदबू आने पर जब वे पास गए, तो वहां एक शव पड़ा मिला. शव इतनी खराब स्थिति में था कि उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था. लुंगी व दाढ़ी से अनुमान लगाया जा रहा था कि शव किसी मुस्लिम शख्स का है. ऐसे में मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से पड़ताल आरंभ करते हुए आसपास के थानों से सूचना साझा की. वहीं चौकीदार की मदद से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहाड़ से नीचे उतारा. इसी दौरान जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगढ़ी मोहल्ला निवासी इदरीस अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान अपने बड़े भाई 70 वर्षीय मनिरुद्दीन अंसारी के रूप में की. इदरीस अंसारी ने बताया कि मनिरुद्दीन अंसारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह 2 दिसंबर को घर से निकलने के बाद लापता हो गये थे. काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका था. शव अत्यधिक सड़-गल जाने के कारण पहचान करना कठिन हो गया था. मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन और डीएसपी इकुड डुंगडुंग ने बताया कि परिजन शव को ले जाने की बात कर रहे हैं, लेकिन नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. डॉक्टर के अनुसार यदि शव पोस्टमार्टम योग्य होगा तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा, अन्यथा शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola