भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला बूथ सशक्तीकरण का मंत्र
Published by : ANAND JASWAL Updated At : 13 Jun 2026 7:42 PM
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने की. इसमें पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला में संगठन मजबूती पर दिया जोर प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जरमुंडी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने की. इसमें पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि चुनाव बूथ स्तर पर जीता जाता है. एसआइआर का उद्देश्य योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना तथा फर्जी मतदाताओं की पहचान कर उन्हें सूची से हटाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथों पर पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करने की अपील की. विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि झारखंड की जनता वर्तमान सरकार के कार्यकाल से निराश है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच पहुंचकर विकास, विश्वास और विरासत के मुद्दों को मजबूती से रखने का आह्वान किया. पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है. कार्यशाला में बीएलए-1 सीताराम पाठक, रविकांत मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरवकांत, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, पूनम देवी, मिथिलेश झा, मुरली मंडल, अनूप सिंह, लखीनारायण दत्ता, सुबोध दत्ता, बालकृष्ण पांडेय, नकुल मंडल, दिनेश यादव, विशंभर राव, संदीप पांडेय, प्रशांत दत्त, लाल गोविंद मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. मंच संचालन जयप्रकाश मंडल ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










