ePaper

हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा ने बनायी योजना

Updated at : 06 Aug 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा ने बनायी योजना

हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ झंडा लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजागरण और राष्ट्रभक्ति का पर्व है.

विज्ञापन

दुमका नगर. भारतीय जनता पार्टी के दुमका जिला इकाई द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन अग्रसेन भवन दुमका में जिलाध्यक्ष गौरवकांत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. कार्यशाला में बतौर प्रभारी भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय की उपस्थिति रही. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है. हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ झंडा लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजागरण और राष्ट्रभक्ति का पर्व है. हमें इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है. श्री सहाय ने कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा के विभिन्न आयामों और क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने जिला, मंडल और बूथ स्तर पर जिम्मेदारियों का निर्धारण करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा यह अभियान आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करेगा. कार्यशाला में जिला प्रभारी संजीव जजवाडे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निवास मंडल, परितोष सोरेन, सुरेश मुर्मू, अमिता रक्षित, कार्यक्रम के जिला संयोजक मनोज पांडे, ममता साह, रूपेश मंडल जिले के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ प्रमुख, मोर्चा के अध्यक्ष, पदाधिकारी, सोशल मीडिया एवं आईटी टीम के सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola