बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जतायी खुशी

Updated at : 06 Mar 2025 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जतायी खुशी

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री मरांडी एक दूरदर्शी नेता, सशक्त संगठनकर्ता और स्वच्छ छवि के जननायक हैं. विधानसभा में उनका नेतृत्व झारखंड में सुशासन, पारदर्शिता और विकास को नयी दिशा देगा.

विज्ञापन

दुमका. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर पार्टी के स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई भेजी है और खुशी का इजहार किया है. भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि श्री मरांडी न केवल झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं, बल्कि एक दूरदर्शी नेता, सशक्त संगठनकर्ता और स्वच्छ छवि के जननायक हैं. विधानसभा में उनका नेतृत्व झारखंड में सुशासन, पारदर्शिता और विकास को नयी दिशा देगा. उन्होंने कहा कि श्री मरांडी के नेतृत्व में भाजपा एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी. भाजपा जिलाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी झारखंड को भ्रष्टाचारमुक्त, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के संकल्प को साकार करेगी. बाबूलाल मरांडी का अनुभव और संकल्प शक्ति राज्य की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी. उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व एवं विधायक दल का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बाबूलाल के नेतृत्व में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभायेगी भाजपा : पिंटू

वहीं पार्टी के दुमका जिला मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने भी खुशी का इजहार किया है. श्री अग्रवाल ने कहा है कि विधायक दल का नेता चुने जाने से बतौर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी झारखंड विधानसभा में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने में सफल रहेगी. श्री मरांडी को इस दायित्व को सौंपे जाने पर श्री अग्रवाल ने हर्ष जताते हुए तमाम केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है. श्री अग्रवाल के अलावा प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री अमिता रक्षित, डॉ अंजुला मुर्मू, डॉ शर्मिला सोरेन, निवास मंडल, सुरेश मुर्मू, मनोज पांडे, पवन केशरी, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषिराज टुडू, गुंजन मरांडी, नवल किस्कू, मृणाल मिश्रा, अजय गुप्ता, ओम केशरी, दीपक स्वर्णकार, रूपेश मंडल, श्रीधर दास, ममता साह, रमेश मुर्मू, गोपीनाथ दत्ता, दीप्तांशु कोचगवे, दिनेश सिंह, कुश कुमार पाल आदि ने बधाई प्रेषित की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola