प्रदेश अध्यक्ष के दुमका दौरे को सफल बनाने में जुटी भाजपा, प्रखंडों में तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष के दुमका दौरे को सफल बनाने में जुटी भाजपा, प्रखंडों में तैयारी शुरू

आदित्य साहू के 25 जनवरी को दुमका आगमन को लेकर जिले में संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. प्रखंडों में मंडलस्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दुमका. भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के 25 जनवरी को दुमका आगमन को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. इसे लेकर अलग-अलग प्रखंडों में मंडलस्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया. सरैयाहाट प्रतिनिधि के अनुसार नवदुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को भाजपा सरैयाहाट मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में मंडल प्रभारी भृगुनाथ यादव एवं रघुनाथ रजक ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में दुमका पहुंचने का निर्देश दिया. बैठक में जगदीश राय, गोपी दास, प्रवेश यादव, कुंदन पाठक, भोला यादव, देवकांत यादव, मदन पोद्दार, कार्तिक मंडल, अशोक शर्मा, मुकेश शर्मा, पंचानंद शर्मा, राजेश मंडल, कुंदन मंडल, बलदेव पोद्दार एवं दशरथ सिंह उपस्थित थे, जबकि गोपीकांदर मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नकुल साह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष बबलू मंडल उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि गोपीकांदर प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता इंडोर स्टेडियम दुमका में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. बैठक में सह प्रभारी क्रिस्टोफर मुर्मू, मंडल उपाध्यक्ष सामुएल मुर्मू, युवा मोर्चा अध्यक्ष रमेश देहरी, पतरस सोरेन, ढेबो बास्की, माथाय मरांडी, लक्ष्मन देहरी, रेतिया कुंवर, सुधीर कुमार पाल सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे. धनवे स्थित काली मंदिर परिसर में हंसडीहा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष विनोद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिला समिति से चयनित सह प्रभारी प्रभुदयाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पूरे समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में पंकज झा, धीरज कुमार, बलराम कुमार, मृत्युंजय कुमार, दिवाकर दत्ता, मनोहर दत्ता, नागेश्वर राय, लता देवी, निश्छल साह, कमलेश कुमार, राकेश कुमार, शशिकांत मंडल एवं अशोक मंडल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इधर, आसनबनी मंडल की बैठक शिव मंदिर प्रांगण में मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की गयी. बैठक में रघुनाथ दत्त, प्रकाश नारायण पांडेय, निताई भांडारी, संजीव दे, नंदलाल मरांडी, तापस मंडल, गेट्टु कान्हानिया, गणेश चंद्र दास, श्याम सुंदर गोराई, बड़धन टुडू, सुनील मुर्मू, प्रमिला मुर्मू एवं कारगिल चौबे उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Binay Kumar

लेखक के बारे में

By Binay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola