ePaper

बीडीओ ने टेंगधोवा व बारा की योजनाओं का लिया जायजा

Updated at : 11 Sep 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने टेंगधोवा व बारा की योजनाओं का लिया जायजा

मिट्टी-मोरम पथ, गाय शेड और आम बागवानी का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को दिशा निर्देश दिया.

विज्ञापन

जामा. बीडीओ डॉ विवेक किशोर ने गुरुवार को टेंगधोवा व बारा पंचायत के विभिन्न गांवों में योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया. टेंगधोवा पंचायत के बांदो गांव में मनरेगा योजना द्वारा संचालित मिट्टी-मोरम पथ, गाय शेड और आम बागवानी का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को दिशा निर्देश दिया. गायबथान गांव में अबुआ आवास, 15वीं वित्त विभाग से निर्मित पुलिया और मनरेगा से बने मिट्टी-मोरम पथ का भी निरीक्षण किया. इसके बाद बारा पंचायत के बारा गांव के करेला टोला में रास मेला स्थल का निरीक्षण किया और वहां सीढ़ी बनाने की मांग की गयी. मौके पर बीपीओ मनरेगा, सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola