योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर बीडीओ तय करें जवाबदेही : डीसी

जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में सोमवार को आयोजित की गययी. इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की.
संवाददाता, दुमका उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में सोमवार को आयोजित की गययी. इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए. बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से प्रखंडस्तरीय समन्वय समिति की बैठकें आयोजित करें और योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर क्षेत्रीय अधिकारियों की जवाबदेही तय करें. जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये, ताकि योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल सके. मनरेगा और आवास योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत कार्यों की प्रगति और पीएम आवास योजना के लंबित निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिया. कृषि विभाग में केवाइसी लंबित मामलों के जल्द निष्पादन, मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना के तहत किसानों को लाभ पहुंचाने और केसीसी आवेदन के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिया. पशुपालन विभाग में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशु वितरण में सुधार लाने की बात की गयी. शिक्षा विभाग में विद्यालयों में पेयजल, शौचालय और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, जर्जर भवनों के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल विभाग में जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना के लाभ को सुनिश्चित करने की बात की गयी. इसी क्रम में अन्य विभागों द्वारा की जा रही कार्यों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. बैठक में निदेशक आइटीडीए रवि जैन, अपर समाहर्ता राजीव कुमार, सभी विभाग के वरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




