फसल बीमा जागरुकता रथ को बीडीओ ने किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
फसल बीमा जागरुकता रथ को बीडीओ ने किया रवाना

प्रखंड सभागार में कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें क्षेत्र के किसान व कृषक मित्र शामिल हुए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैयाहाट बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से क्षेत्र के किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय सरैयाहाट से बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने जागरुकता रथ को रवाना किया. रथ सभी गांवों में घूम-घूम कर किसानों को फसल बीमा कराने के लिए जागरूक करेंगे. जागरुकता रथ रवाना होने से पहले प्रखंड सभागार में कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें क्षेत्र के किसान व कृषक मित्र शामिल हुए. बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने बताया कि यहां के किसान एक रुपये के टोकन मनी जमा कर बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं. 31 जुलाई तक अपना पंजीकरण कर लें. किसानों को मक्का फसल की क्षतिपूर्ति राशि के रूप में प्रति हेक्टेयर 59934.10 रुपये व धान के लिए 75631.13 रुपये प्रति हेक्टेयर मिलेंगे. मौके पर सीओ राहुल कुमार शानू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी जॉन सोरेन एवं प्रखंड के कृषक मित्र, किसान, वीएलई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola