बिहार के पीएचइडी मंत्री ने फौजदारीनाथ की पूजा अर्चना

बासुकिनाथ में पूजा-अर्चना की. उनके पुरोहित कुंदन झा एवं कुणाल झा ने उन्हें विधि विधान से पूजा अर्चना कराया
बासुकिनाथ. आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि मंगलवार को बिहार के पीएचइडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने बासुकिनाथ में पूजा-अर्चना की. उनके पुरोहित कुंदन झा एवं कुणाल झा ने उन्हें विधि विधान से पूजा अर्चना कराया. सपरिवार भोलेनाथ का जलाभिषेक कर खुशहाली व बेहतरी की कामना की. मंदिर के पंडा पुरोहितों ने उन्हें भोलेनाथ, माता पार्वती, माता काली, दशमहाविद्या एवं बगलामुखी माता की पूजा अर्चना व वैदिक आरती कराई. मौके पर पुलिस निरीक्षक सत्यम कुमार, मंदिर कर्मी व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










