सोमवती अमावस्या पर बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

Updated:
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

35 हजार श्रद्धालुओं ने फौजदारीनाथ का किया जलार्पण

विज्ञापन

बासुकिनाथ. चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सोमवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. सुबह से ही जलार्पण का जो सिलसिला शुरू हुआ वह शाम तक चलते रहा. करीब 35 हजार शिवभक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों के द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा अर्चना की गई. भक्तों ने स्पर्श पूजा कर भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामना की. चार बजे भोर से मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहा. सरकारी पूजा के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया. सरकारी पूजा के दौरान पुरोहित के द्वारा षोडशोपचार पूजा के द्वारा बाबा की विशेष पूजा अर्चना की गयी. सुल्तानगंज उत्तरवाहिणी गंगाजी से पैदल कांवर लेकर मिथिलांचल के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. सरकारी पूजा के बाद मंदिर गर्भगृह का गेट भक्तों के लिए खोल दिया गया. श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवगंगा में आस्था की डूबकी लगाकर बाबा फौजदारीनाथ की पूजा अर्चना की. पंडित गणेशानंद झा ने बताया कि जो भी सच्चे मन और विश्वास के साथ भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. इसके साथ ही भक्तों ने अपने अपने पूर्व मनौतियों को लेकर बच्चों के चुड़ाकरण मुंडन संस्कार, भोलेनाथ व माता पार्वती का गठबंधन, ध्वजारोहण, श्रृंगार पूजन,शांति पूजन, जप अनुष्ठान, महामृत्युंजय मंत्र जप, कालसर्प दोष शांति पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान नियम निष्ठा पूर्वक संपन्न करवाये. संपूर्ण मंदिर परिसर हर-हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा. बिहार, बंगाल व झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे भक्तों की भीड़ यहां देखी गयी. गर्भगृह गेट पर श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल लगे रहे. कतारबद्ध होकर भक्तों ने भोलेनाथ पर जल पुष्प अर्पित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola