68 हजार कांवरियों ने की फौजदारीनाथ की स्पर्श पूजा

Updated:
विज्ञापन
68 हजार कांवरियों ने की फौजदारीनाथ की स्पर्श पूजा

गर्भगृह में पुरोहित पूजा के बाद कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए मंदिर गर्भगृह के कपाट को खोल दिया गया. दो बजे के बाद अचानक भीड़ बढ़ जाने के कारण मंदिर गर्भगृह गेट पर अरघा लगाया गया.

विज्ञापन

आस्था. भादो मेला के आठवें दिन बासुकिनाथ में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे जयकारे प्रतिनिधि, बासुकिनाथ भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रविवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रावणी मेले की तरह कतारबद्ध तरीके से पूजा कराने की व्यवस्था जारी है. मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने बाबा पर जल चढ़ाकर मनोकामनाएं मांगी. गर्भगृह में पुरोहित पूजा के बाद कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए मंदिर गर्भगृह के कपाट को खोल दिया गया. दो बजे के बाद अचानक भीड़ बढ़ जाने के कारण मंदिर गर्भगृह गेट पर अरघा लगाया गया. मंदिर प्रबंधन के अनुसार 68 हजार कांवरियों ने जलाभिषेक किया. सुबह तीन बजे से श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान नागेश का जलाभिषेक कर रहे हैं. शाम पांच बजे फौजदारीनाथ की विश्राम पूजा के लिए कांवरियों का जलार्पण और पूजा रोक दी गयी. भक्त बाबा पर गंगाजल चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं. इस बीच बाबा नागेश की षोडशोपचार पूजन के बाद क्षणिक विश्राम के लिए शिव मंदिर के कपाट बंद कर दिये गये. इस दौरान श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक बंद रहा. विश्राम पूजन के बाद मंदिर के कपाट पुनः खोले गये और कांवरियों ने फिर से मंदिर में जलार्पण करना शुरू किया, जो शृंगार पूजा तक जारी रही. गर्भगृह में बाबा फौजदारी पर कतारबद्ध होकर जलार्पण श्रद्धालु कर रहे हैं. शिवगंगा घाट व मेला परिसर कांवरियों से पटा रहा. कतारबद्ध होकर महिला पुरुष कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. कांवरियों की कतार शिवगंगा घाट, क्यू कॉम्प्लेक्स, फलाहारी धर्मशाला, संस्कार मंडप होते हुए मंदिर प्रांगण में प्रवेश किया. मंदिर परिसर बाबा के जयकारे से गुंजायमान है. भक्तों ने स्पर्श पूजा के बाद मंदिर प्रांगण में भोलेनाथ की आरती भी की. भादो मेले में सीसीटीवी के मदद से अधिकारी मंदिर व मेला क्षेत्र पर नजर रखे हैं. पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराया. मंदिर प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने और भक्तों को सुचारू रूप से पूजा करने की व्यवस्था की गयी है. 1650 कांवरियों ने किया शीघ्रदर्शनम भादो मेला में रविवार को 1650 भक्तों ने शीघ्रदर्शनम किया. शीघ्रदर्शनम व्यवस्था के तहत कांवरियों को मंदिर कार्यालय से 300 रुपये का टोकन लेना पड़ता है. इस व्यवस्था से मंदिर न्यास पर्षद को 4 लाख 95 हजार रुपये की आमदनी प्राप्त हुई. मंदिर प्रांगण स्थित विशेष द्वार से श्रद्धालु मंदिर गर्भगृह में प्रवेश कर सुलभ जलार्पण किया. भादो मेला में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola