सड़क सुरक्षा को लेकर सिदो-कान्हू स्कूल में चलाया जागरूकता कार्यक्रम
Published by : BINAY KUMAR Updated At : 20 Jan 2026 11:22 PM
ट्रैफिक रूल का पालन नहीं करने से सड़क हादसा होने और हादसे में घायलों को सुरक्षा में लेकर सबसे पहले अस्पताल तक पहुंचाने के बारे में प्रदर्शित किया.
रानीश्वर. मंगलवार को सिदो-कान्हू सीनियर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथपुर में सड़क सुरक्षा माह को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में डीटीओ मृत्यंजय कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा उपस्थित थे. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने ट्रैफिक रूल का पालन नहीं करने से सड़क हादसा होने और हादसे में घायलों को सुरक्षा में लेकर सबसे पहले अस्पताल तक पहुंचाने के बारे में प्रदर्शित किया. वहीं नाटक के माध्यम से सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति या उनके परिवार की स्थिति भी प्रदर्शित की गयी. बच्चों ने प्रदर्शन के माध्यम से हमेशा ट्रैफिक रूल का पालन करने के बारे में जानकारी दी. छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डीटीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा का मूलमंत्र है- हम सुधरेंगे, तो जग सुधरेगा. उन्होंने ट्रैफिक नियमों के हर पहलुओं के बारे में बताते हुए सभी को इसका पालन करने की अपील की. बच्चों को उनके अभिभावकों को भी इस संबंध में जागरूक करने की बात कही. तत्पश्चात बाइक चलाते वक्त बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति को हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहनों में सवार करते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने की बात कही. बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि झारखंड में प्रतिदिन सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो जाती है. सभी सावधानी बरतने से ही सड़क दुर्घटना में कमी लायी जा सकती है. उन्होंने बच्चों से कहा कि कहीं पर भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सबसे पहले अस्पताल पहुंचाने के लिए डर भय नहीं कर पुलिस या एंबुलेंस को फोन पर सूचना देकर घायल की जान बचाना सभी का दायित्व बनता है. सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी है. बच्चों को रानीश्वर थाना के सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, सचिव प्रदीप्तो मुखर्जी व प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी, उप प्राचार्य रक्षाकर पाल ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर कुमिरदहा के मुखिया खुदीराम मोहली, सड़क सुरक्षा के दीपक कुमार आदि के अलावा शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










