रघुनाथपुर में आज असम के सीएम हिमन्त बिश्व शर्मा करेंगे चुनावी सभा को संबोधित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 7:24 PM
रघुनाथपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित होगी
रानीश्वर. भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने भाजपा के स्टार प्रचारक सह असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा शर्मा बुधवार को रानीश्वर के रघुनाथपुर पहुंच रहे हैं. उनकी यह सभा रघुनाथपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित होगी. चुनावी जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने डीएसपी मुख्यालय इकुड डुंगडुंग, विशेष शाखा के डीएसपी प्लेयर किस्कू, असम के सीएम हिमन्त बिश्व शर्मा के सुरक्षा की टीम, पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी व थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह पहुंच कर तैयारी का जायजा लिया तथा उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. पदाधिकारियों ने हेलीपैड, मंच, सुरक्षा घेरा आदि के स्थिति के बारे में जायजा लिया. जानकारी के अनुसार हिमन्त बिश्व शर्मा के साथ सांसद गीता कोड़ा के भी इस कार्यक्रम में पहुंचने की सूचना है. जानकारी के अनुसार श्री शर्मा बोकारो से सीधे रघुनाथपुर पहुंचेंगे. भाजपा की ओर से परितोष सोरेन, रघुनाथ दत्त, दिलीप मोदी, दीपक मंडल, बाबू पात्र, सुमन घोष आदि कार्यकर्ता भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










