सांसद-विधायक ने कार्यकर्ताओं से की संगठन मजबूत रखने की अपील
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Dec 2024 6:50 PM
सांसद-विधायक ने कार्यकर्ताओं से की संगठन मजबूत रखने की अपील
प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा रामगढ़ में झामुमो कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. सांसद नलिन सोरेन ने झामुमो की शिकारीपाड़ा विधानसभा अब तक की सबसे अधिक अंतर से जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को बधाई दी. साथ ही बूथ समिति, पंचायत समिति व प्रखंड समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया. कहा जिस तरह विगत विधानसभा चुनाव में उपरोक्त समितियों के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर जीत दिलायी है. उसी तरह संगठन को मजबूत बनाये रखने की अपील की. नवनिर्वाचित स्थानीय विधायक आलोक सोरेन को इस क्षेत्र की जनता की सुख दुःख में साथ रहने का सुझाव दिया.मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष जोयस एल बेसरा, स्थानीय विधायक आलोक सोरेन, प्रमुख हुडू मरांडी,केंद्रीय सदस्य अब्दुस सलाम अंसारी व जोसेफ हेंब्रम, जिप सदस्य प्रकाश हांसदा, कलीमुद्दीन अंसारी, साइमन सोरेन, भवतारण गोस्वामी, तमीजुद्दीन अंसारी, मुस्तफा अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










