दुमका पेट्रोलकांड में युवती की मौत पर CM हेमंत सोरेन गंभीर, 10 लाख रुपये की सहायता राशि का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

दुमका पेट्रोलकांड में युवती की मौत पर सीएम हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लिया है. जहां उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही, वहीं मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश अधिकारियों को दिया. इधर, परिजनों ने न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

Jharkhand News: दुमका में एक बार फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में पीड़िता की मौत हो गयी. गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था. रिम्स लाने के दौरान रास्ते में ही पीड़िता ने दम तोड़ दिया था. रिम्स पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, पुलिस ने आरोपी राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सनकी प्रेमी ने पीड़िता को पेट्रोल छिड़ककर जलाया था जिंदा

मालूम हो कि जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी भरतपुर गांव में गुरुवार (5 अक्टूबर, 2022) की रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी राजेश राउत ने पीड़िता के घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसा था और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी. इस दौरान पीड़िता ने बताया जब शरीर जलने लगी, तो आंख खुली. इसी दौरान राजेश को घर से निकलकर भागते देखा. पीड़िता ने बताया कि तीन-चार दिन पहले राजेश ने जलाकर मारने की धमकी दी थी.

90 प्रतिशत से अधिक जल गयी थी पीड़िता

घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने से पीड़िता गंभीर रूप से झुलस गयी. गंभीर हालत में उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स लाने के दौरान रास्ते में पीड़िता ने दम तोड़ दिया. पीड़िता के मौत की पुष्टि रिम्स के चिकित्सकों ने यहां आने पर की. बताया गया कि पीड़िता 90 प्रतिशित से अधिक जल गयी थी.

Also Read: Jharkhand Crime News: दुमका में एक बार फिर युवती को जिंदा जलाने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी राजेश राउत गिरफ्तार

इधर, सनकी प्रेमी द्वारा पीड़िता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गयी. जरमुंडी एसडीपीओ शिवेन्द्र ने बताया कि आरोपी राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, जिला प्रशासन की ओर से पीड़िता का बेहतर इलाज के लिए एक लाख रुपया उपलब्ध कराया गया. दूसरी ओर, पीड़िता के परिजनों ने आरोपी राजेश को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola